गौनाहा युवा समाजसेवी दिलशाद आलम ने थामा कांग्रेस का दामन।

0 335

गौनाहा / प्रखण्ड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राजद के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष दिलशाद आलम ने गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस का दामन थामा। बिहार अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जनाब उमैर खान ने श्री आलम को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। बता दें कि श्री आलम राजद के एक सक्रिय और क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे जिनकी भूमिका पार्टी के किसी भी कार्यों में अग्रणी और सराहनीय रहती थी। इसी सक्रियता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष जनाब उमैर खान ने श्री आलम को गौनाहा प्रखण्ड कांग्रेस अल्पसंख्यक पदभार सोफा है।श्री खान ने कहा कि मैं दिलशाद आलम को व्यक्तिगत तौर पर अच्छा से जानता हूं वे एक क्रतिकारी साथी हैं उन जैसे जुझारू युवा को राहुल गांधी के सपने नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ों के सपनो को साकार करने में काफी मदद मिलेगी। और चंपारण में खासकर गांधी की सत्याग्रह की धरती गौनाहा में कांग्रेस को काफी मजबूती मिलेगी। श्री आलम को कांग्रेस में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी इरशाद हुसैन, जयेश सिंह, पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, अनुराग सिंह, अमजद अली, डा नौशाद आलम, कटहरी पब्लिक स्कूल के सचिव भाई अबु बकर, वशी अहमद, एजाज अहमद, तुफैल अनवर, डा शम्स आगाज, कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष शकील अहमद, कृष्णा यादव इत्यादि कांग्रेस जनों ने दिलशाद आलम को बधाई दी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment