दुर्गा पूजा को लेकर मटियरिया थाना में सम्पन्न हुआ शांति समिति की बैठक।

0 441

डीजे पर पूर्णतः रहेगा प्रतिबंध व असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर, थानाध्यक्ष।

गौनाहा / सोमवार को मटियरिया थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक ‌को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी विवेक कुमार सिंह ने दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से भक्ति भाव से करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का डीजे बजाने पर पूर्णरुप से प्रतिबंध रहेगा पूजा समिति का भी यह जिम्मेदारी रहेगी कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का हुडदंग नहीं हो। तथा प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार ही दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किया जाये। धार्मिक भावना से ऊपर उठकर पूजा याचना करने की जरूरत है नशा मुक्ति का पालन करना है। मौके पर थानाध्यक्ष अंकित कुमार, एस आई रामदेव सिंह , एएस आई दीपक राम, आरो दीपक राम मुखिया शहर चौधरी, पूर्व मुखिया जितेंद्र चौधरी, पूर्व वार्ड सदस्य प्रमोद कुमार, थारू कल्याण महासंघ के ओजेन्द्र कुमार, बीडीसी खुर्शीद आलम आदि जनप्रितिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment