महामाई के दरबार में नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

सिरोंज। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष महामाई मंदिर पर शारदीय नवरात्रि उत्सव में नगर की आराध्य देवी मां महामाई के दरबार में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय चामुंडा महायज्ञ एवं नित्य होने वाले आयोजन की तैयारियों की तैयारियों को लेकर महामाई सेवा समिति की बैठक गुरूवार रात्रि में पचकुइयां स्थित शीतला माता मंदिर पर आयोजित की गई।
परंपरानुसार डांगवाली मैया के उत्सव को नगरवासियों के सहयोग से भव्यता से मनाने के लिए आयोजित बैठक में महामाई सेवा समिति के संरक्षक उमाकांत शर्मा ने महामाई मंदिर के नित्य आयोजनों एवं व्यवस्थाओ को लेकर समिति के सदस्यो को दायित्वों का वितरण करते हुए कहा हम प्रतिवर्ष महामाई मंदिर पर शरदीय नवरात्रि महोत्सव भव्य तरीके से मनाते चले आ रहे है। मैया के प्राचीन मंदिर प्राचीन मंदिर प्रतिवर्ष नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर ज्योतिषिचार्य एवं महामाई के प्रधान पुजारी आचार्य नलिनीकांत जी के मार्गदर्शन में महामाई पर श्री चामुण्डा दुर्गा महायज्ञ आयोजित किया जाता रहा
है,आस्था और विश्वास के कारण अनेकों श्रद्धालुगण नित्य पैदल चलकर जल मैया को जल चढ़ाने के लिए तो आते ही है लेकिन अब यहां बड़ी संख्या में आसपास के शहरो एवं दूरदराज शहर के श्रद्धालु भी सपरिवार नवरात्रि में मैया के दर्शन के लिये आने लगे हैं। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शनों के साथ किसी प्रकार की असुविधा न हो और नित्य आरती के उपरांत प्रसादी का वितरण हो। उन्होंने बताया की शारदीय नवरात्रि उत्सव इस बार तीन अक्तूबर से प्रारंभ होकर 11 अक्तूबर को दशहरे के साथ संपन्न होगा। इस दौरान मां के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने से जहां मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर परिवार में सुख-शांति का भी वास होता है।
बैठक में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष मनमोहन साहू,पूर्व नपाअध्यक्ष रमेश यादव , संतोष चौरे, राजेन्द्र गर्ग, मनोज सांईनाथ ,सर्वेश शर्मा,शिवकुमार मिश्रा,घनश्याम कुशवाह, तरूण मिश्रा, विशाल शर्मा,थानाप्रभारी संदीप पंवार,नगरपालिका सीएमओ रामप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे ।
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट