आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बैगा, किशोरों की मौत,

0 2,053

  • मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़

डिंडोरी।समनापुर थानांतर्गत वन ग्राम सिमरधा में मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बालकों की मौत हो गई।दौनो मृतक किशोर बैगा जनजाति के बतलाये गये हैं।जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अशोक पिता लमतु 15 साल और चक्कू पिता धनीराम उम्र 16 साल मंगलवार को गांव के नजदीकी जंगल गये थे।जहां शाम 4 बजे दौनो किशोर पर आकाशीय बिजली गिर गई और मौके पर ही दौनो की मौत हो गई।सूचना पर समनापुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं समनापुर मुख्यालय में स्थित महिला बाल विकास कार्यालय समनापुर आकाशीय बिजली गिरने से कंप्यूटर सहित इलेक्ट्रॉनिक समान हुए क्षतिग्रस्त हुये हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment