Breaking News

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं प्रबंधन के बीच आज संपन्न हुआ बोनस समझौता

0 241


आज दिनांक 21.9.2024 को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं प्रबंधन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ। इस समझौते में जहां कर्मचारियों को अधिकतम बोनस के रूप में 63,872 एवं एवरेज बोनस के तौर पर 46,418 रुपए प्राप्त होंगे। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के इस समझौते में जहां स्थाई मजदूरो के लिए एकमुश्त राशि की व्यवस्था हुई है वही अस्थाई कर्मियों के लिए भी खुशी की योजना बनाकर आई है। ज्ञात हो कि पुर्व में त्रिपक्षीय समझौता के तहत हर तिमाही में 225 अस्थाई कर्मियों का स्थाईकरण करना सुनिश्चित हुआ था जो की 1 अक्टूबर को 225 अस्थाई कर्मियों को स्थाई करने की सूची निकालने का कार्यक्रम सुनिश्चित था। इस बोनस समझौते में 100 अतिरिक्त अस्थाई को स्थाईकरण करने की व्यवस्था की गई है अर्थात इस 1 अक्टूबर के बाद जो स्थाईकरण का सूची प्रकाशित होगी उसमें 325 अस्थाई साथियों को स्थाई करण किया जाएगा। इस बोनस समझौते में जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य हुआ है वह फुल टर्म अप्रेंटिस का नवंबर माह में वैकेंसी निकल जाएगा और फुल टाइम अप्रेंटिस कंप्लीट करने के बाद कर्मचारी पुत्रों का नियोजन 3 वर्ष का डिप्लोमा कार्यक्रम में उन्हें संलग्न करने के बाद स्थाई तौर पर कर्मचारी पुत्रों का नियोजन किया जाएगा। यह समझौता भी संपन्न हुआ है इसके साथ-साथ लगभग 116 ऐसे प्रशिक्षु जो पूर्व में टीएमएसटी एवं फुल टर्म अप्रेंटिस कंप्लीट कर चुके हैं उन्हें भी डिप्लोमा कार्यक्रम से जोड़कर आने वाले अप्रैल महीने में नियोजन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। 3 वर्ष के डिप्लोमा पूर्ण करने के बाद उन्हें कंपनी में चाहे तो वह टेक्निकल के तौर पर रह सकते हैं या फिर सुपरवाइजर या अन्य वैकेंसी में अपने आप को शामिल कर बेहतर पदोन्नति कर सकते हैं। यह सारी बातें महामंत्री आरके सिंह ने विस्तार पूर्वक यूनियन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अपने वक्तव्य के माध्यम से यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा यह यूनियन मजदूरों का वर्तमान स्थिति कैसे सुदृढ़ हो भविष्य कैसे सुरक्षित हो और बच्चों का भविष्य कैसे उज्जवल हो, कंपनी कैसे तरक्की करें इन सारी योजनाओं को आपसी विचार विमर्श के साथ लोकतांत्रिक तरीके से यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करके पूर्ण करने का काम करती है। उपस्थित सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा आप सब की एकता यूनियन के साथियों का बेहतर तालमेल और प्रबंधन को यूनियन पर विश्वास के कारण ही ये समझौता संपन्न हो पाया है निश्चित तौर पर यह बच्चे अपनी योगदान जब कंपनी को देंगे तो कंपनी और तकनीकी रूप से विकसित होगी। कंपनी उन्नत होगी और हम बाजार में बेहतर गाड़ी दे पाएंगे। इसी आशा और विश्वास के साथ सभी को दुर्गा पूजा दीपावली और छठ की बधाई देते हुए कार्यक्रम का विराम दिया गया ।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment