Breaking News

मोटर साइकिल रैली निकाल स्वच्छता का दिया सन्देश

0 250


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सभी पंचायतों में जन जागरूकता अभियान चलाने का प्रयास जारी है lसंस्कार स्वच्छता -स्वभाव स्वच्छता के थीम पर आज प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सरिता कुमारी के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ एवं मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया l इस सम्बन्ध में उनके द्वारा बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक सभी पंचायतों में तिथिवार कार्यक्रम किया जाना है जिसके तहत आज प्रखंड कार्यालय से खपुरा मोड़ तक मोटरसाइकिल रैली, सभी जन प्रतिनिधियों एवं प्रखंड कर्मियों के साथ स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया है
ताकि आम जनों तक स्वच्छता सन्देश को पहुँचाने का अभियान को सफल किया जा सके l इस मौके पर प्रधान सहायक श्री शम्भू प्रसाद भास्कर, प्रखंड समन्वयक श्रीमती सोनी कुमारी,अंचल के सभी कर्मी,प्रखंड प्रमुख श्रीमती जयमन्ति देवी, उप प्रमुख श्री बबलू कुमार,सभी पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे l

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment