सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर के लिए रवाना, थोड़ी देर बाद परिवर्तन रैली को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र आज जमशेदपुर के गोपाल मैदान से परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए वह सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए निकल गये हैं। पहली बार ऐसा होगा जब झारखंड में कोई पीएम सड़क मार्ग से होते हुए इतने लंबी सड़क यात्रा करते हुए सभा स्थल तक पहुंचेंगे। दरअसल मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका जिस वजह से पीएम मोदी को सड़क मार्ग से ही निकलना पड़ा। अब से थोड़ी ही देर में वह जमशेदपुर पहुंच जाएंगे। पीएम मोदी जमशेदपुर की जनता को संबोधित करेंगे।