भाकपा माले ने सुनील चन्द्रवंशी की हत्या के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा- जदयू की सरकार में अपराधी हुए बेलगाम- सुनील कुमार राव
भाकपा माले की बढ़ रही जनाधार से भाजपा- जदयू की बढ़ी है चिंता-फरहान राजा
भाकपा माले कार्यकर्ताओं की हत्या कर जन आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता- संजय यादव
सुनील चन्द्र वंशी के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दे सरकार- सुरेन्द्र चौधरी
बेतिया.12 सितम्बर 2024
भाकपा(माले) अरवल जिला कमिटी सदस्य का. सुनील चंद्रवंशी, 55 वर्ष की हत्या अपराधियों ने 10 सितंबर 24 को शाम 7.30 बजे कर दी। वे मोटरसाइकिल से करपी से अपने गांव छक्कन बिगहा लौट रहे थे। माले नेता की हत्या के खिलाफ भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में विरोध मार्च कर बेतिया समाहरणालय गेट के सामने बिहार मूखयमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन किया. राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या क्यों नितीश सरकार जवाब दो, माले नेता सुनील चन्द्र वंशी के हत्यारों को गिरफ्तार करो आदि नारा लगा रहे थे।
भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि
भाजपा जदयू सरकार में अपराधियों का मनोबल आसमान छू रहा है, अपराध का चारों तरफ बोलबाला है. अपराध पर रोक लगाने में भाजपा जदयू की सरकार फेल हो चुकी है,
RYA जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि भाकपा माले की बढ़ रहे थे जनाधार से घबराकर भाजपा जदयू की सरकार राजनीतिक हत्या का सहारा ले रहीं हैं, जनता सब देख रहीं हैं, 2025 विधानसभा चुनाव में जनता एक एक चीजों का हिसाब लेगी,
भाकपा माले नेता संजय यादव ने कहा कि नेताओं कार्यकर्ताओं की हत्या कर जनता की आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता है, माले नेता सुनील चन्द्र वंशी के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया।
माले नेता सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सुनील चन्द्र वंशी 2016 में उन्होंने करपी प्रखंड के अइयारा पंचायत से मुखिया का चुनाव भी लडे थे। वे एक कुशल संगठक और जुझारू नेता थे। उनकी लोकप्रियता से घबराकर सत्ता पक्ष ने हत्या कराने का काम किया है। अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा देने की मांग किया, इनके अलावा योगेन्द्र यादव, धर्म कुशवाहा, मन बोध साह, दिनेश गुप्ता, मुजमिल हुसैन, जवाहर प्रसाद, रिखि साह, रमेश यादव, श्री महतो, रामचन्द्र यादव, ठाकुर पटेल, ठग राम, जगांली माझी आदि नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।
*सुनील यादव*