छात्रों ने विश्वविद्यालय मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा

संजय गांधी कॉलेज एवं महिला महाविद्यालय सीधी एवं अन्य स्कूल कॉलेज के छात्राओं द्वारा सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक धरना प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन का वाचन ज्योति ने की।यह धरना प्रदर्शन एक दिवसीय रहा। छात्रों ने कहा कि मांग जल्द पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।धरने पर बैठे सभी छात्र शिक्षक दिवस भी मनाया। ज्ञात हो कि छात्रों के द्वारा जिले में विश्वविद्यालय स्थापना के लिए पिछले 5-6 वर्षों से संघर्षरत हैं और जनप्रतिनिधियों से लगातार मांग पत्र सौंप कर अनुरोध कर रहे हैं।छात्र संगठन का नेतृत्व कर रहे शोध छात्र इंद्रलाल पटेल ने कहा कि जिले में परंपरागत बीए बीएससी के अलावा कोई कोर्स उपलब्ध नहीं है। जिले के छात्रों को यहां के कॉलेज में प्रवेश के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ता है और आधे से अधिक छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पाता है।जिनको किसी तरह से मिल पाता है तो उन्हें मनचाहा विषय नहीं मिल पाती है। मजबूरी में अन्य जिले प्रदेशो में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने जाना पड़ता है।ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्रलाल,ज्योति पटेल,अंकुर सिंह सुमित पटेल,कंचन पटेल,बीरेंद्र कुमार पटेल,प्रीती साहू,अंकुर सिंह,सरस्वती विश्वकर्मा,लवकुश पटेल,श्रुति कृति पटेल,संजय मिश्रा, शिवानी नामदेव,अविनाश सिंह चौहान,सचिन कुमार यादव, सुमित पटेल,आदर्श तिवारी,कुलदीप रजक,रंजना भुजवा,कंचन पटेल,मुकेश साकेत,आदित्य सिंह,प्रदीप सिंह,नीरज साहू,शिवम केवट,रोशनलाल यादव,कृति पटेल,अजय पटेल,रोहित कुमार प्रजापति,रघुवंश दुबे,जीतेंद्र गोस्वामी,सूरज कुशवाहा,सुभाष प्रजापति,शरद सिंह बघेल, संकल्प सिंह बघेल,सचिन विश्कर्मा,आदित्य सिंह पटेल,शिवसेवक कुशवाहा,अवधेश वर्मा, जीतेंद्र कुशवाहा,शिवम् जायसवाल, उमेश साहू,सत्यम नामदेव,प्रांशु सेन,लवकुश पटेल,दिलीप रावत,ऋषिकेश पटेल,सलमान खान,अनिल विश्वकर्मा,नीलेश पटेल,भारती तिवारी सहित अन्य छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।