जिला पशु कल्याण समिति, गौपालन एवं पशु संवर्धन समिति तथा आवारा पशु नियंत्रण समिति की बैठक सम्पन्न

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान मो. 6264877120
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने जानकारी देकर बताया है कि दिनांक 02.09.2024 को जिला पशु कल्याण समिति, गौपालन एवं पशु संवर्धन समिति एवं आवारा पशु नियंत्रण समिति की बैठक अपर कलेक्टर राजेश शाही की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होने बताया कि जिला पशु कल्याण समिति के एजेण्डा अनुसार प्रस्तावों का एवं आज दिनांक तक के आय-व्यय का अनुमोदन समिति द्वारा किया गया। गौपालन एवं पशु संवर्धन समिति के एजेण्डो का अनुमोदन समिति द्वारा किया गया तथा आवारा पशु नियंत्रण समिति में एजेंडों के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
प्राइड इंडिया न्यूज एवं प्राइड कदम हिंदी समाचार सीधी (मध्य प्रदेश)