स्पुलिस थाना देहात गंजबासौदा एवं आबकारी विभागकी संयुक्त टीम द्वारा अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई

0 341

विदिशा में चलाये जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जिला विदिशा दीपक शुक्ला जी एवं अति.पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. प्रशांत चौबे जी के द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों शराब, ब्राउन शुगर, गांजा आदि पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है जिसमें अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात बासौदा निरी. हरिकिशन लोहिया के नेतृत्व में आज दिनांक 03/09/24 को प्रातः आबकारी विभाग एवं देहात, शहर बासौदा पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा चौरावर पठार कंजर डेरे पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ हाथ भट्टी की कच्ची शराब एवं बनाने में प्रयुक्त सामग्री को आबकारी विभाग द्वारा जब्त कर अपराध क्र. 308/24, 309/24, 311/24,312/24 धारा 34 आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है । इसके अतिरिक्त अवैध कच्ची देशी शराब बनाने में प्रयुक्त करीब 2000 लीटर प्लास्टिक के ड्रमों में भरी हुई महुआ गुड़ लहान आदि को नष्ट किया गया है । पुलिस बल आता देख आरोपी मोके से हुएं फरार
उक्त कार्यवाही में निम्न अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका रही निरी हरिकिशन लोहिया, उनि गौरव बाजपेई ,उनि दिव्या पारासर, सउनि लक्ष्मण सिहं ,सउनि अजय मसउनि ,सुनीता अरकरे ,प्रआर वीरेन्द्र लोधी ,प्रआर विपिन जादौन ,आर ध्रुव आर नीरेश आर सुरजीत जाट आर रामनिवास मीना आर प्रमेन्द्र मआर अंजली आर राकेश सैनिक भार्गव एवं शहर बासौदा एवं आबाकारी विभाग गंजबासौदा अधिकारी कर्मचारी गण

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment