नई दिल्ली में झारखंड भवन का उद्घाटन आज, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताई खुशी

0 225

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के निकट गुरुद्वारा बंगला साहिब लेन में झारखंड भवन की इमारत बनकर तैयार हो गई है, जिसका आज उद्घाटन होगा। पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसे अपने लिए व्यक्तिगत प्रसन्नता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि यह उनके एक और सपने के सच होने जैसा है।

रघुवर दास ने बताया कि 18 जनवरी 2016 को तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के साथ उन्होंने इस भवन का भूमि पूजन किया था। 5606 स्क्वायर मीटर में बने इस भवन में झारखंड की संस्कृति की झलक पेश की गई है।

उन्होंने कहा कि यह भवन झारखंड के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा। इस भवन में झारखंड के लोगों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे वे अपने कार्यों को आसानी से कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में नए झारखंड भवन को उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता और राज्य सरकार के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।
प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment