झनकी पंचायत में अनियमितता साफ सफाई के अभाव में बढ़ रही मच्छरों का फ़ौज लोगों को सता रहा बीमारियों का डर

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर
जनपद पंचायत करंजिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झनकी।इस समय जहां संपूर्ण जिले में अनेक प्रकार की बीमारियों से लोग जूझते हुए देखे जा रहे हैं। अभी हाल में ही डायरिया, उल्टी, दस्त ,की बीमारी के कारण जिले में कितने ही लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं, बावजूद इसके ग्राम पंचायत झनकी के सरपंच सचिव के द्वारा पंचायत बाजार हाट के की अनियमित साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अनियमित साफ सफाई न होने से देखा जा रहा है कि बाजार हॉट सड़कों नालीसहित मैं लग रहे गंदगी के अंबार के चलते जहां अनेक प्रकार के मच्छर जन्म लेने के कारण लोग रात के समय अपने घरों में सुकून की नींद नहीं ले पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र से बाजार आए लोगों को भी इसी गढ़ के बीच में रहना पड़ रहा है। एक तरफ देखा जाए तो जहां देश के प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश के मुखिया द्वारा लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए अनेक प्रकार की महामारी से बचने के लिए साफ सफाई कि और विशेष ध्यान देने की बात कही जा रही है लेकिन इस बात का ग्राम पंचायत झनकी पर किसी प्रकार का असर पड़ते हुए दिखाई नहीं देने के कारण ना तो पंचायत की बाजार हाट में व नालियों व गलियों कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव होती हुई दिख रहा है और ना ही नियमित साफ सफाई की जा रही है। सोशल मीडिया में लगातार पंचायत के जागरूक लोगों के द्वारा बाजार में और सड़कों के किनारे कचरो के भंडार लगी फोटो डालकर सफाई कीमांग की जाती है लेकिन पंचायत के जनप्रतिनिधि व कर्मचारी सब कुछ देख कर भी कुंभकरण की नींद पर सोए रहते हैं