राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिले के सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर आज

अमरपुर ब्लॉक से सतीश कुमार यादव
31.08.2024 को परियोजना, सेक्टर स्तर एवं आंगनवाडी केन्द्रों में वृक्षारोपण जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय अमले की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण हेतु स्थान का चयन एवं पौधों की उपलब्धता उद्यानिकी एवं वन विभाग से समन्वय से सुनिश्चित की गयी,कार्यक्रम में मौजूद जनसमुदाय ने वृक्षारोपण स्थल पर पौधा लगाकर और उन्हें सुरक्षित की शपथ ली और प्रकृति संरक्षण का सन्देश दिया। एक पेड़ माँ के नाम के साथ ही पोषण अभियान का प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में किया गया जिसके द्वारा लगभग 2450 पौधे लगाए गए साथ ही अंकुर अप में फोटो अपलोड की गई साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्षा कालीन सब्जी की बागवानी की गई उपरोक्त कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर से प्रसारण किया गया इसका ऑनलाइन प्रोग्राम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा वेव कास्ट प्रसारण देखा गया।