कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर रही धूम।

बेतिया कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पूरे जिले में धूम देखने को मिली जहां लाल बाजार गोपीनाथ पंचायती मंदिर बेतिया नगर निगम कि महापौर गरिमा देवी शिकारिया एवं समाजसेवी रोहित शिकारिया ने पुजन किया तथा बड़े ही भव्य तरिके से मन्दिर को सजाया गया था।

एवं रात्रि प्रसाद वितरण किया गया वही जय प्रकाश नगर आईटीआई कालोनी में स्थित मधुबन प्ले स्कूल में रात्रि शिक्षण संस्थान पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे राधा कृष्ण वेशभूषा धरण का कृष्ण भक्ति पर भाव नृत्य करते हुए लोगों के मन को मोह लिया

वहीं कार्यक्रम देखने आए अभिभावकों ने भी डांडिया किये अन्त में रात्रि पूजन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर वर्षा कुमारी, सेवानिवृत्ति पुलिस उपाधीक्षक रमेश चंद्र उपाध्याय, आशा उपाध्याय, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक रितेश कुमार, वाल्मीकि प्रेस ट्रस्ट के सचिव निरंकार भास्कर, प्रवक्ता सत्यम सिंघानिया, अशोक कुमार,योगी शशी भूषण आदि मौजूद रहे तो एक और रानी पुर गांव में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रत्न जीके ग्राउंड में कृष्ण चैतन्य झांकी निकल गई जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी इसी तरह जगह-जगह कृष्ण अष्टमी धुम रही।