पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की अपील पर 30 अगस्त को यूथ कांग्रेस करेगी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव – दादू

0 243

रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी 24 अगस्त 2024
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की अपील पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में युवाओं का जत्था युवा क्रांति हल्ला बोल मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए 29 अगस्त को भोपाल के लिए रवाना होगा।मुख्यमंत्री निवास घेराव को लेकर चुरहट विधानसभा के तीनो ब्लाक चुरहट, रामपुर नैकिन ,हनुमानगढ़ में जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियो की बैठक अलग अलग ब्लाकों में आहूत कि गई।बैठक में दादू ने सभी यूथ पदाधिकारियो में आगामी होने वाले घेराव को लेकर जोश भरा और सभी को 30 अगस्त को होने वाले मुख्यमंत्री निवास के घेराव में ज्यादा से ज्यादा तादात में भोपाल पहुंच कर घेराव को सफल बनाने कि अपील की।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवन्द्र सिंह दादू ने कहा- भाजपा की सरकार घोटालो की सरकार बन चुकी है। कभी व्यापम तो कभी नर्सिंग घोटाले के माध्यम से प्रदेश के उन हजारों – लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद करने का काम कर रही है जो आने वाले समय में इस प्रदेश का भविष्य हैं। भाजपा सरकार सीधे तौर पे प्रदेश के योग्य युवाओं का भविष्य शिक्षा माफियाओं के हाथों बेच रही है दादू ने कहा जहां एक तरफ भाजपा के नेता और मंत्री अपने बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए अच्छे शिक्षा संस्थानों में पढ़ने देश विदेश भेज रहें हैं वही आपने खुद के प्रदेश में शिक्षा माफियाओं के साथ मिल कर घोटाला कर रहे हैं जिसका असर सीधे तौर में प्रदेश के गरीब परिवारों के बच्चो पर पड़ रहा है।

दादू ने कहा कि मप्र में शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में 2022 में प्रवेश के लिए प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (पीएनसीटी) की परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित करवाई गई थी जिसमें 66 हज़ार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। लेकिन आजतक उसका परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया, वहीं शासकीय नर्सिंग कॉलेजों से पढ़ाई करने वाली छात्राओं को पढ़ाई के बाद नियम अनुसार शासकीय नौकरी दी जाना थी।

बैठक में मुख्य रुप से हनुमानगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजीव साहू , उपाध्यक्ष- सौरव सिंह , प्रदीप द्विवेदी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन,इंजी. आशीष तिवारी ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष, चुरहट ब्लॉक अध्यक्ष- प्रदीप तिवारी , संजू सिंह बघेल , अतुल गुप्ता महासचिव जिला युवा कांग्रेस सीधी, कुणाल पांडेय उपाध्यक्ष विधानसभा युवा चुरहट, अजय कुशवाहा प्रभारी नगर युवा कांग्रेस, अक्षय शुक्ला उपाध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस, दीपक पाण्डेय महासचिव ब्लॉक युवा कांग्रेस, आकाश गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अंकू, पंकज जैसवाल, नीरज मिश्रा, सर्वेश चतुर्वेदी महासचिव ब्लॉक युवा कांग्रेस, विवेक चतुर्वेदी, युवराज पटेल, रामप्रकाश पटेल, दीपेंद्र चर्तुवेदी, एवम् अन्य साथी शामिल हुए।
सादर प्रकाशनार्थ
निवेदन – देवेन्द्र सिंह दादू

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment