लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद : प्राचार्य मनीष कुमार जायसवाल ।

0 340

बेतियाः – महारानी जानकी कुंवर अस्पताल सह गॉवर्मेँट मेडिकल कॉलेज बेतिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जीएन एम प्रशिक्षण संस्थान की कुछ सीनियर छात्राएं ने आरोप लगाया है कि बेतिया जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान का प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल कार्यालय में खुद ही शराब का जाम बनाते और पीते है और कार्यालय में शराब की बोतल टेबल पर रख अश्लील तरीके से मसाज करवाते हैं। इन सब करतूतों का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी होता है। जिसकी पुष्टि नव प्रदेश हिंदी दैनिक समाचार नहीं करती। वही बेतिया जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान की सीनियर छात्राएं फोटो को संलग्न कर विभाग को जानकारी देती है। शिकायत के बाद डॉ सुनील कुमार झा निदेशक प्रमुख नर्सिंग ने बेतिया सिविल सर्जन को जाँच करने हेतु पत्राचार द्वारा अवगत करते है जबकि यह मामला दो माह पूर्व का है लेकिन गुरुवार को दिन जीएनएम कॉलेज बेतिया के प्राचार्य उस समय सुर्खियों में आ गये जब एक टीवी चैनल लड़कियों का शोषण करने का खबर प्रमुखता के साथ चलाया जब इस संबंध में प्राचार्य से पूछा गया तो उन्होंने बताया जो खबर चलाया जा रहा है और जिस चिट्ठी का जिक्र किया जा रहा है यह दो माह पहले कि है और वे विभाग को इसका जवाब भी दे चुके हैं वही जूनियर वर्ग कि पढ़ने वाली खुशी कुमारी प्रकृति कुमारी आदि दर्जनों छात्रों का कहना था कि प्राचार्य के ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है। सीनियर क्लास की छात्राएं उनके साथ रैकिग करती है जब प्राचार्य उन्हें डांटते हैं तो झूठी कहानी बनाकर उन्हें बदनाम कर फंसाया जा रहा है साथ में कॉलेज के प्राचार्य मनीष कुमार जायसवाल, शिक्षक शिक्षिकाओं में संजय मिश्र, प्रीति कुमारी, प्रज्ञा श्रीवास्तव, करण तथा विमला कुमारी कर्मियों का कहना था कि कुछ लोग गलत हवा दे कॉलेज के छवि खराब कर रहे हैं। अब मामला जो भी हो लेकिन अपने आप में एक जाँच का विषय बन गया है। आखिर कौन इस प्रकार के षड्यंत्र में शामिल हैं। ऐसे लोगों पर जाँच कर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए तथा मेडिकल छात्राओं को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment