चंपाई सोरेन घोषणा, खुद का संगठन बनाएंगे या हाथ मिलाएंगे, JMM सदमे में

0 335

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने घोषणा कर दी है कि उनका अगला रुख क्या होगा। उन्होंने अपने गांव जिलिंगगोड़ा में लोगों से बात करते हुए बताया है कि वह नई पार्टी का गठन कर सकते हैं या फिर वैसे साथी के साथ हाथ मिलाएंगे जो यहां के आदिवासी, मूलवासी, दलित, गरीब, गुरबा की चिंता करेगा। उन्होंने कहा कि पहले हम सोचे थे कि हम राजनीति से सन्यास ले लेंगे। क़लेकिन जब हम कोलकाता से लौट रहे थे तब हजारों कार्यकर्ता मुझे मिले उन्होंने मुझसे बात की तब हमने मन बनाया कि हम सन्यास नहीं लेगें। हम पार्टी गठन करेंगे। या ऐसा कोई दोस्त मिलेगा जिससे हमारा विचार मिलेगा। जो यहां के आदिवासी के अस्तित्व, मूलवासी के अस्तित्व, दलित का अस्तित्व के बारे में सोचेगा हम वैसा साथी के साथ चलने के लिए तैयार हैं।

प्राईड इंडिया न्यूज से ़ इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment