जमशेदपुर में बंद का असर, जमकर हुई नारेबाज़ी, भारी पुलिस बल तैनात,

0 394

एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे पर भीम सेना समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आज 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया। इस बंद को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समर्थन दिया है। आज दिन भर बन्द समर्थक कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने को लेकर सड़क पर दिखे।  जमशेदपुर में भी बंद का मिला जुला असर देखने को मिला, जम्शेद्पुर में शहर के विभिन्न क्षेत्र के प्रतिष्ठानों और दुकानों को पहले बंद समर्थकों ने बंद करवाया. बंद समर्थकों के द्वारा शहर से बाहर निकलने वाले तमाम एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को जाम कर दिया, इस दौरान कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर बंद करवाते नजर आये। हालांकि शहर के स्कूल खुले हुए थे, लेकिन एनएच 33 डिमना चौक व कांदरबेड़ा रोड़ को जाम कर दिया गया। बहरागोड़ा में एनएच 18 को पूरी तरह से जाम कर दिया गया। झारखंड की सीमा में पश्चिम बंगाल व ओडिशा से कोई वाहन प्रवेश नहीं हो पाया।
इस बंद को विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और आम जनता का समर्थन मिला है। बंद का उद्देश्य इस निर्णय के खिलाफ सरकार पर दबाव बनाना और इसे वापस लेने की मांग करना है।
देशभर में इस बंद के चलते कई शहरों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। झारखंड के जमशेदपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में भी बंद का व्यापक असर देखा गया है, जहां प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध किया और कई दुकानों और फैक्ट्रियों को बंद करवा दिया।
आवश्यक सेवाएं जैसे कि अस्पताल, एंबुलेंस और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
कई प्रमुख बाजार और व्यापारिक संस्थान इस बंद में शामिल नहीं हुए हैं और सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं.

जमशेदपुर प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ
इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment