सांसद डॉ मिश्रा के जनदर्शन कार्यक्रम से जनता हो रही लाभान्वित

0 571


सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा के जन दर्शन के कार्यक्रम से क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो रही है। सीधी प्रवास के दौरान सांसद कार्यालय में अपना व्यस्ततम समय निकालकर सांसद डॉ राजेश मिश्रा जनता की समस्याओं को सुनने एवं उन समस्याओं के निराकरण हेतु प्रातः 9 बजे से लेकर 1 बजे तक उपलब्ध रहते हैं।
समस्याओं के निराकरण से जहां जनता में एक और उत्साह है वहीं दूसरी ओर अधिकारी भी सजगता के साथ समस्याओं के निराकरण में जुट जाते हैं। सिंगरौली, व्यौहारी और सीधी जिले के कोने-कोने से अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याएं लेकर जैसे बिजली, स्वास्थ्य, पानी, नामांतरण, सीमांकन व अन्य प्रकार की समस्याएं लेकर आते हैं। जिनमें से कुछ समस्याओं का समाधान त्वरित हो जाता है और कुछ समस्याओं का समाधान संबंधित विभागाध्यक्षो को दूरभाष एवं पत्र लिखकर अग्रेषित कर दिया जाता है।

सादर प्रकाशनार्थ
सांसद जनसंपर्क अधिकारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment