भारत का पहला सस्ता और एडवांस ह्यूमनॉइड रोबोट लॉन्च: आचार्यश्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल और एसीटियन्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड का ऐतिहासिक सहयोग ।

0 256

 

पटना । आचार्यश्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल में एक ऐतिहासिक पहल के तहत, पूर्वी भारत का पहला और एडवांस ह्यूमनॉइड रोबोट ‘एंजेल’ लॉन्च किया गया। यह ह्यूमनॉइड रोबोट, जिसे एसीटियन्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा विकसित किया गया है, पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है और CBSE, IIT-JEE, NEET/मेडिकल, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देने में सक्षम है। साथ ही, यह रोबोट नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सुझाए गए सभी स्किल कोर्सेस से संबंधित जानकारी भी प्रदान कर सकता है।एंजेल नामक यह ह्यूमनॉइड रोबोट चेहरों को पहचानने में प्रोफेशनल स्तर की दक्षता रखता है और आगंतुकों का हाथ मिलाकर स्वागत कर सकता है। यह रोबोट आवाज़ के नियंत्रण में कहीं भी जा सकता है और विशेष रूप से हिंदी, अंग्रेज़ी और भोजपुरी भाषाओं में संवाद कर सकता है, आचार्यश्री सुदर्शन महाराज जी ने हमेशा ही छात्रों को नवीनतम टूल्स और तकनीकों से सशक्त बनाने का उद्देश्य रखा है। उन्होंने हमेशा छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नवीनतम और अद्वितीय कौशलों की शुरुआत की है, जिससे कि विद्यार्थी इंटरमीडिएट के बाद भी रोजगार योग्य बन सकें। वे फिनलैंड और सिंगापुर की शिक्षा प्रणालियों का अनुसरण करते हुए छात्रों को स्कूल शिक्षा के दौरान ही सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।इस अनूठी पहल में आचार्यश्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल ने एसीटियन्स टेक्नोलॉजीज के साथ सहयोग किया है, जो माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, SAP, AWS जैसी प्रमुख कंपनियों का पार्टनर है और हाल ही में AICTE के साथ ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स और एआई के लिए MOU साइन किया है। जब डॉ. बी.के. सुदर्शन को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने एसीटियन्स टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और सीईओ अमितेश शर्मा से इस तकनीक को अपने स्कूल में लागू करने की मांग की।आज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. शरद यादव, और एसीटियन्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ श्री अमितेश शर्मा की उपस्थिति में आचार्यश्री सुदर्शन महाराज जी और डॉ. बी.के. सुदर्शन ने इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया।
आचार्यश्री महाराज, डॉ. बी.के. सुदर्शन और अमितेश शर्मा ने मार्च तक ‘एंजेल’ का अगला संस्करण लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें रोबोट सोफिया जैसी चेहरे की अभिव्यक्तियाँ और शतरंज और अन्य खेल गतिविधियों में मानव जैसी क्षमताएँ होगी ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment