सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते नेतृत्व में उत्साहपूर्वक नगर में निकाली गई बाइक रैली

0 329

अमरपुर ब्लॉक से सतीश कुमार यादव

डिंडौरी, 12 अगस्त 2024
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के नेतृत्व में आज हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत डिंडोरी नगर के मुख्य मार्ग होते हुए रानी शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय तक वहां से पुनः शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी तक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान सभी ने तिरंगा फहराया और देशभक्ति के नारे लगाए। रैली के माध्यम से देश के प्रति समर्पण के लिए आमजन को जागरूक किया गया।
तिरंगा बाइक रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया,भाजपा जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, श्री नरेंद्र राजपूत राजेंद्र पाठक, श्री पंकज सिंह तेकाम, नगर परिषद उपाध्यक्ष सारिका नायक, भाजपा मीडिया प्रभारी सुधीर तिवारी,कैलाशचंद जैन, वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला,स्मृति बर्मन, मोहन राठौर,सुशीला मार्को, श्री पुनीत जैन, श्री दशरथ राठौर, श्रीमती नरबदिया उईके, श्री अनुराग गुप्ता, रजनीश राय, श्री महेश पाराशर, श्रीमती शिल्पा जैन पार्षद, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिस विभाग, खेल विभाग, राजस्व विभाग, नेहरू युवा केंद्र, आजीविका मिशन के अधिकारी-कर्मचारी तिरंगा रैली में शामिल हुए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment