Breaking News

विदिशा जिले के लटेरी मैं कांग्रेस द्वारा मनाया गया आदिवासी दिवस

0 331

आज 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन ,ओर राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर लटेरी आनंदपुर ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी द्वारा विशेष आदिवासी दिवस पर आदिवासी बस्ती सहरिया बस्ती चैनपुरा पर पहुंचकर वहां के लोगों का सम्मान किया,,
हार फूल माला पहनाकर सम्मान किया उनको फल और मिठाई बांटी,, आमजन की समस्याओं को भी सुना और उनकी समाज को हर प्रकार से आगे बढ़ाने के लिए मजबूत करने कांग्रेस के द्वारा हर ठोस कदम उठाए जाने का वादा किया है,,,! कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष यदवीर सिंह बघेल ने कहा कि जैसा की आजादी के बाद से कांग्रेस ने आदिवासी दलित पिछड़े और सामान्य ओबीसी सभी वर्गों के लिए विशेष कार्य किए हैं,, और देश के लिए अनेकों धरोहर बनाए और देश को आगे लेकर आए,,, रेलवे हवाई जहाज, दूरसंचार, और अनेकों फैक्ट्रियां, नहरें, कई विकास के कार्य कांग्रेस ने किय, और निरंतर आदिवासी समाज के लिए भी इंदिरा आवास योजनाएं दी बच्चों की शिक्षा व पेयजल व्यवस्थाओं का इंतजाम किया, और वन भूमियों में उनको पट्टे दिलाए,,,
एक बार फिर देश की जनता कांग्रेस को चुनेगी तो भाजपा से ज्यादा बेहतर सुविधाएं और योजनाएं कांग्रेस के द्वारा आदिवासियों के लिए चलाई जाएंगे,,, यही बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लेखराज सिंह वकील, देवी सिंह बघेल, लालीराम जाटव, बलराम रघुवंशी, नीरज अग्रवाल, जनडेल सिंह जादौन आदि ने भी दोहराई ,,
सभी ने यहां इस बैठक में आदिवासी दिवस के मौके पर पिछले वर्ष हुई एक गलती में शहीद हुए चेन सिंह भील आदिवासी के लिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की सभी ने समाज से नशा मुक्ति करने और सभी को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और समाज को जागरूक करने पर बल दिया,,
इनमे लटेरी , लटेरी ब्लॉक अध्यक्ष लटेरी ब्लॉक अध्यक्ष यादवीर सिंह बघेल , आनंदपुर ब्लॉक अध्यक्ष नवीन करेरिया समाजसेवी नीरज अग्रवाल जंडेल सिंह जादौन, देवी सिंह बघेल ,लल्लीराम जाटव,, बालाराम रघुवंशी, नरेश सक्सेना, गुलाब सिंह अहिरवार, बसंत कुशवाहा ,,शाहरुख मलिक,, अलीम खान,, और अनेकों कांग्रेसी के साथ-साथ सेंकड़ों आदिवासी महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए!

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment