स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को पीएम पोषण अंतर्गत विशेष भोज का आयोजन

0 432

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़

 

डिंडौरी, 05 अगस्त 2024
पीएम पोषण के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत लक्षित सभी शालाओं के विद्यार्थियों को पीएम पोषण के अंतर्गत “विशेष भोज“ में सब्जी-पूरी-खीर अथवा सब्जी-पूरी-हलुआ तथा इसके साथ लडडू के स्थान पर सांची के पेडा (मीठा) का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। साथ ही भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश जारी किए। निर्देशानुसार संबंधित प्रधानाध्यापक शाला के नोडल शिक्षक को यह दायित्व सौंपा जावे कि वे अपनी निगरानी में सामग्री का परीक्षण कर भोजन तैयार करावें। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि प्रत्येक शाला हेतु निरीक्षण रोस्टर अनुसार निर्धारित अंत्योदय कार्डधारी वृद्धजन व मातायें, भी विशेष भोज में सहभागी हो तथा उनके द्वारा भोजन का निरीक्षण किया जावे“ एवं विकासखण्ड स्तर के क्षेत्रान्तर्गत आने वाली प्रत्येक शालाओं में विशेष भोज का वितरण अनिवार्यतः किया जावे।
डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में विकासखण्ड समनापुर अंतर्गत राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला पौंडी ग्राम पंचायत किवाड़ विकासखण्ड समनापुर में विशेष रूचिकर पीएम पोषण का आयोजन किया जाना है, उक्त आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि, समस्त माननीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के साथ जिला अधिकारी विशेष रुचिकर पीएम पोषण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। विशेष भोज कार्यक्रम की सघन मॉनीटरिंग हेतु विकासखण्ड समनापुर को छोड़कर शेष विकासखण्डों की समस्त शालाओं व “मंगल ग्राम“ अंतर्गत आने वाली शालाओं में भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक विशेष रुचिकर पीएम पोषण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
उपरोक्तानुसार संबंधित शालाओं में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से विशेष भोज में सन्मिलित हो तथा विकासखण्ड की सभी शालाओं में अधीनस्थों के माध्यम से विशेष भोज का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश जिला पंचायत कार्यालय ने जारी किए गए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment