शासकीय आईटीआई शहपुरा में 02 अगस्त को आयोजित होगा रोजगार मेला

0 275

 

अमरपुर ब्लॉक से ब्लॉक रिपोर्टर सतीश कुमार यादव की रिपोर्ट

डिंडौरी : 01 अगस्त 2024
कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 02 अगस्त को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय आईटीआई शहपुरा में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
आयोजित रोजगार मेले में जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जिसमें प्रतिष्ठित Quess Corp( Hiring for Automobiles Sector, Quess Corp (Hiring for Spare Part Manufacturer, वर्धमान फेब्रिक, डी.एंड के. कैरियर काउंसलिंग एंड नेशनल स्टॉफिंग सर्विसेस के अंतर्गत बैंकिग सेक्टर जॉब/ ट्रेनिंग प्रोग्राम, फाइनेंस सेक्टर जॉब, टेक्सटाईल सैक्टर जॉब, लिपी इंटरप्राईजेस प्रा.लि., बीरा 91 बेवरेज लि., लेबर/ मिस्त्री/ सेंट्रींग, Flipcard Warehouse, Suzlon Energy Ltd. शोरूम शॉपिंग मॉल/टैली कॉलिंग, Opex Buildsys Ltd., Zed Security Gard एवं एसआईएस सिक्यूरिटी शामिल हो रहे हैं। अभ्यर्थियों के लिए योग्यता 5वीं, 8वीं, 12वीं, स्नातक, एमबीए, आईटीआई/ डिप्लोमा फिटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक एवं मैकेनिकल सिविल के अभ्यर्थी रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। आवेदकों के लिए आयुसीमा 18 से 40 वर्ष की आयु के सभी युवक-युवती पात्र होंगे, किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इस मेले में भाग ले सकते है। वेतनमान 10000/- से 21000/- योग्यता अनुसार निर्धारित है।
रोजगार मेला में आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज के रूप में पासपोर्ट साइज फोटो, मार्कशीट मूलप्रति एवं फोटोकॉपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अनुभव संबंधी दस्तावेज लाना अनिवार्य है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment