Breaking News

पहली ही बारिश में फूटा पर्कुलेशन टैंक,जल संरक्षण के नाम पर भारी भ्रष्टाचार

0 2,609

जिला डिंडोरी के जनपद पंचायत शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मरवारी पोशाक ग्राम पड़रिया खुर्द में मनरेगा योजना से परकुलेशन टैंक घटिया निर्माण के कारण पहली ही बारिश में फूट गया! जिसके कारण कई कृषकों की लगी फसल पूरी तरह से चौपट हो गई! कृषकों को भारी नुकसान हुआ है इस डेम के निर्माण हेतु मनरेगा योजना से स्वीकृत राशि लगभग 23 लख रुपए भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गई है।

शासन प्रशासन से मांग की गई है कि किसानो,की क्षतिपूर्ति करते हुए निर्माण एजेंसी के ऊपर मानहानि की कार्यवाही की जावे। अन्यथा किसान हित में किसान कांग्रेस द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है!

*शहपुरा ब्लॉक से मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment