संविदा पर कार्यरत एएनएम कर्मियों ने निकाला कैंडिल मार्च

0 573

जहानाबाद! बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा के अहृवान पर बृहस्पतिवार को एएनएम संविदा कार्मियो ने अपनी माँगों के समर्थन में कैंडिल मार्च का किया आयोजन, यह आयोजन जहानाबाद अस्पताल मोड़ से शहर के मुख्य मार्ग होते हुए कारगिल चौक तक पहुँचा जहाँ वह सभा में तब्दील हो गई ईस अवसर पर बड़ी संख्या में एएनएम संविदा कार्मी मौके पर मौजूद थीं वही सरकार विरोधी नारे लगाए, यहाँ बता दे कि यह कैंडिल मार्च अपनी माँगों के समर्थन जैसे फेस अटेंडेंस वापस लेने, वही समान काम के बदले समान वेतन देने, चार माह से लंबित वेतन के भुगतान करने के साथ ही सेवा को नियमित करने वही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर विजली, पानी एवं शुलभ शौचालय की सुविधा बहाल करने हेतु सात सूत्री माँगो को लेकर यह कैंडिल मार्च आयोजित किया गया था, ईस अवसर पर राजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोट गुप के जिला सलाहकार राम उदय कुमार ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि एक ओर सरकार महिला शशक्तिकरण की बात करती है वही दूसरी ओर आंदोलनरत एएनएम कर्मियों से उनकी बात सुनना भी मुनासिब नहीं समझती है , शुशाशन की सरकार में विकास एक धोखा है, अपराधी बेलगाम हैं, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच चुका है जहाँ पदाधिकारी पकड़े जाते हैं वावजूद उनपर कोई कारवाई नही हो रही है, नितीश कुमार पुरी तरह से थक चुकें हैं उन्होंने राज्य नेतृत्व को वार्ता के लिए कहा है नहीं तो सरकारी काम काज ठप होगा जिसका जवावदेही सरकार को ही होगी, जवकि इस अवसर पर गोट गुप के जिला सचिव संजय कुमार, गायत्री कुमारी, निरज कुमार, पुनम कुमारी, रीना कुमारी, मधु कुमारी, सरोज कुमारी, चादनी कुमारी, तनु, लता समेत लोग मौके पर मौजूद थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment