बिस्तर पर आ जाओ, SHO बना दूंगा’: रंगीले DSP बुरे फंसे…महिला दारोगा का यौन उत्पीड़न करने वाले निलंबित SDPO के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही…
कार्यवाही…पटना,महिला दारोगा से दुराचार के आरोपी मोहनियां के तत्कालीन SDPO फ़ैज़ अहमद खान को पहले सस्पेंड किया गया, अब विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है. गृह विभाग ने आज 31 जुलाई को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. मामला सामने आने के बाद जांच कमेटी बनाई गई थी. जांच में आरोप सही साबित हुए इसके बाद दिसंबर 2023 में ही रंगीले एसडीपीओ को सस्पेंड कर दिया गया था. इनके ऊपर अधीनस्थ महिला दारोगा का यौन शोषण करने का आरोप लगा था. वैसे, कैमूर जिले में उच्च पदाधिकारी का यौन उत्पीड़न का यह कोई पहले नया मामला नहीं है, बल्कि इसके पहले भी कैमूर के एसपी रह चुके पुष्कर आनंद पर तत्कालीन भभुआ डीएसपी निर्मला कुमारी द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. कैमूर पुलिस अधिकारियों के यौन उत्पीड़न को लेकर लगातार सुर्खियों में रहा है. दरअसल, मोहनिया के एसडीपीओ रहे फैज अहमद खान के अधीन कार्यरत एक महिला सब इंस्पेक्टर ने उन पर आरोप लगाया था कि वह उनके मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज भेजते रहते हैं. साथ ही थानेदार बनाने का प्रलोभन देकर उनके द्वारा लगातार उत्पीड़न की कोशिश की जाती है. उनकी बात नहीं मानने पर वह लगातार परेशान भी करते हैं. महिला सब इंस्पेक्टर ने इसकी शिकायत एसपी ललित मोहन शर्मा से की थी. मोहनिया डीएसपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद महिला डिप्टी कलक्टर और महिला थाना प्रभारी सहित तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराया तो जांच में मामला सही पाया गया. इसके बाद कैमूर एसपी ने जांच रिपोर्ट शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा को भेजी. नवीन चंद्र झा द्वारा मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने और मोहनिया से तबादला करने की अनुशंसा की थी।