टाटा मोटर्स कान्वाई संगठन के लोग 1 अगस्त से आंदोलन को निर्णायक करने के लिए तैयार है

0 445

 

दिनांक 1 मार्च 2024 से चल रहा टाटा मोटर्स Convoy संगठन का का धरना 1 अगस्त से छठे माह में प्रवेश कर जाएगा, स्पष्ट है इतने लंबे समय से चल रहा धरना सत्य एवं कानून के आधार पर खड़ा है तभी इसे टाटा मोटर प्रबंधन हिला नहीं सका है वही इस धरने से जुड़े कई हजार ड्राइवर साथी झारखंड राज्य के महत्वपूर्ण जमशेदपुर लोकसभा की सभी विधान सभाओं में निवास करते हैं जिन्हें उम्मीद है धरने के माध्यम से ड्राइवर साथियों को न्याय मिलेगा ,टाटा मोटर्स द्वारा दिया जा रहा 370 रुपया बंधुआ मजदूरी से मुक्ति मिलेगी! उचित मजदूरी के साथ सालाना बोनस एक्सीडेंट होने पर दुर्घटना बीमा की सुविधा मिलेगी।
जल्द ही झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है जहां ड्राइवर के साथ-साथ आम मजदूर भी चुनाव में खड़े होने वाले जनप्रतिनिधियों से सवाल करेंगे देश में पहला कानून न्यूनतम मजदूरी ,मजदूर हित में बना लागू नहीं हुआ फिर किस मुंह से अपने पक्ष में मतदान चाहते हैं! अन्य समस्याओं की बात तो दूर की है?
मजदूर हित में चल रहे धरने के खिलाफ प्रबंधन अपराधी छवि वाले लोगों के माध्यम से बयान बाजी अखबारों में कर रही है, इससे आंदोलन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आंदोलन और तीव्र होगा, इससे जो भी अनुचित होगा इसकी सारी जवाब देही टाटा मोटर्स, जिला प्रशासन की होगी। धरना तब तक जारी रहेगा जब तक न्याय नहीं हो जाता, सामूहिक निर्णय है।
ज्ञान सागर प्रसाद ,विनोद कुमार सिंह, वीरेंद्र पाठक, हरिशंकर प्रसाद, मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद सलीम, रामचंद्र राव, त्रिलोचन सिंह, जुगल प्रसाद, संतोष कुमार।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment