सम्पदा 2.0 ई रजिस्ट्री पोर्टल के संबंध आयोजित हुई बैठक

0 302

प्राईड इंडिया न्यूज़ से सतीश कुमार यादव

डिंडौरी : 29 जुलाई 2024
कलेक्टर विकास मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पदा 2.0 के संबंध में बैठक ली। उन्होंने बताया कि सम्पदा 2.0 मप्र सरकार द्वारा विकसित एक ई-रजिस्ट्री पोर्टल है, जिसके तहत रजिस्ट्री की प्रक्रिया कम्प्यूटरीकृत हो गई है। सम्पदा 2.0 के अंतर्गत प्रॉपर्टी के डाटा डिजिटल हुआ है, जिसके द्वारा रजिस्ट्री की जानकारी कोई भी प्राप्त कर सकता है, सम्पदा 2.0 के माध्यम से मोर्टगेज और डीमोर्टगेज की प्रक्रिया आसान हुई है। सम्पदा का पूरा नाम स्टाम्प एंड मैनेजमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एंड डॉक्यूमेंट एप्लीकेशन है, जिसका प्रथम संस्करण 2015 में आया था, इस नये संस्करण में सम्पदा 2.0 के अंतर्गत आर्गेनाइजेशन ऑनबोर्डिंग, फेसलेस प्रावधान, पूर्णतः जीआईएस आधारित एप्लीकेशन है, सम्पदा 2.0 सर्टिफिकेट रहित, मोबाइल एप्लीकेशन है। जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल हो गयी है। आज आयोजित बैठक में बैंकर्स और सर्विस प्रोवाइडरों को सम्पदा 2.0 के विभिन्न पहलूओं से अवगत कराया गया और प्रक्रिया को समझाया गया, बैठक में उपस्थित रजिस्ट्री डीआईजी प्रभाकर चतुर्वेदी ने सम्पदा 2.0 के तहत बैंक की भूमिका को विस्तार से बताया, बैठक में एसडीएम रामबाबू देवांगन, एलडीएम रविशंकर सिंह सहित अन्य बैंकर्स उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment