सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या से शिक्षक परेशान ,प्राइवेट स्कूलों की मौज

0 5,486

रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*

सीधी

स्कूल, जो भविष्य की आधारशिला है! यहां सुंदर जीवन गढा़ जाता है! जीवन से जुड़ी हर एक चीज को तराशा जाता है! जिस प्रकार कच्ची मिट्टी से घड़े को आकार दिया जाता है ठीक उसी तरह जीवन को एक स्वरूप प्रदान करने का भरपूर प्रयास किया जाता है! यह चिंतनीय विषय है कि सरकार के अनेकों प्रयासों के बावजूद भी सरकारी विद्यालयों में छात्रों की संख्या बराबर घटती चली जा रही है! ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा एक से आठ तक की स्कूलों में भ्रमण के दौरान हमारे प्राइड इंडिया न्यूज़ संवाददाता के द्वारा देखा गया कि यहां छात्रों की संख्या ना के बराबर रही! इस संबंध में सवालों के जवाब में छात्रों की कमी को लेकर शिक्षकों द्वारा कई बाजिब कारण प्रस्तुत किए गए! इस प्रमुख विषय पर शिक्षकों के माथे पर चिंता की भारी लकीरें खिंची हुई देखी गई!

वहीं प्राइवेट स्कूलों के प्रति छात्रों एवं अभिभावकों का रुझान भी सामान्य नहीं है! उनका मानना है कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा जमकर शोषण किया जा रहा है ! लेकिन वह करें तो करें क्या, उनकी भारी मजबूरी यह है कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक ना तो समय पर स्कूल खुलता है और ना ही शिक्षकों का ईमानदारी के साथ अपने कार्य के प्रति समर्पण देखा जाता है! इस संबंध में छात्रों एवंअभिभावकों द्वारा प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कसने के साथ साथ सरकारी स्कूलों में बेहतर व्यवस्था की मांग सरकार से करते हुए जिले में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपना रवैया स्पष्ट रखने की बात कही गई है! जिससे नव निहालों का भविष्य संवर सके! प्रस्तुत है सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की रिपोर्ट….!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment