रात नौ बजे से अंधेरे में डूबा गांव विद्युत कर्मियों का आता पता नहीं

सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम नकझर खुर्द की बिजली रात 9:00 बजे से अचानक गायब हो गई! ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई है कि बिजली कर्मचारी फोन भी नहीं उठाते और ना ही अब तक किसी का कोई अता-पता ही है! प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली के तार पर बांस का भीरा गिरा हुआ है! जिसे हटाकर बिजली सप्लाई फिर से शुरू कराया जाना बेहद आवश्यक है !
*ब्यूरो रिपोर्ट सीधी*