खेल प्रतियोगिता की तैयारी हेतु शारीरिक शिक्षकों के साथ की गई बैठक

कुमार भास्कर
बेतिया।खेल प्रतियोगिता की तैयारी हेतु शारीरिक शिक्षकों को लिया गया जायजा ।खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2024 -25 खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों को चाहिए कि वह खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेल की बारीकियां को सीखाएं।यह बातें जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने दिनांक 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार को नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड सिकटा ,लौरिया मैनाटाड़,नरकटियागंज,गौगाहा आदि के तहत उच्च विद्यालय नरकटियागंज सभागार में सभी शारीरिक शिक्षकों के बीच कहीं।पश्चिम चंपारण के खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में उड़ान भरना होगा ।स्कूलों में खेल व एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन व खेल विभाग की ओर से विस्तृत योजना बनाई गई है ।इसको लेकर कवायत प्रारंभ कर दी गई है ।इस सेमिनार में वार्षिक खेल प्रतियोगिता यथा आयुवर्ग ,खेल विधा, खेल विद्या की संख्यावार संख्या, कक्षा ,विद्यालय के प्रकार आदि पर सिलसिलेवार विस्तृत चर्चा की गई ।उन्होंने आगे कहा कि इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य के मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय तथा निजी विद्यालय सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त कक्षा 6 से 12 वीं तक के अध्ययनरत छात्र-छात्रा भाग ले सकते हैं । विवेच्य प्रतियोगिता में जिला स्तर पर लगभग 15 खेल विधाओं तथा आयु वर्ग अंडर 14 17, 19 बालक- बालिका की प्रतियोगिता होनी है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 1-28 अगस्त 2024 तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 2-28 सितंबर 2024 तक राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने सेमिनार में सभी शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि विद्यालय में जाकर ट्रायल के आधार पर सभी विधा के खिलाड़ियों का चयन कर अभ्यास में अनवरत लग जाए ।एक दिवसीय कार्यशाला करने का मुख्य उद्देश्य था कि वर्तमान परिवेश में खेलों के नियमों में बहुत बड़ा परिवर्तन, मनोवैज्ञानिक मौलिक स्किल, आधुनिक उपकरण आदि की जानकारी दी गई ।इस कार्यशाला में मैच के पूर्व, मैच के दिन तथा मैच की समाप्ति पर एक शारीरिक शिक्षा की क्या भूमिका होती है ,के बारे में बताया गया। इस सेमिनार ने मुख्य खेल विधा कबड्डी, खो-खो ,हैंडबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती आदि की व्यवहारिक तथा सैद्धांतिक जानकारी भी दी गई ।मौके पर शिवकुमार साह, फखरुद्दीन वाजिद अली, श्याम कुमार, उमेश कुमार ,अरविंद तिवारी, बद्रीनाथ, इरशाद आलम ,प्रभा कुमारी आदि गणमान्य शारीरिक शिक्षक शिक्षिका करीब 100 के संख्या में उपस्थित थे।