पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

0 334

कुमार भास्कर
बेतिया।पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन पश्चिम चम्पारण में संकुल स्तरीय खेल कूद के अन्तर्गत टेबल टेनिस, खोखो एवं रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण के प्राचार्य हरि लाल, कार्यक्रम संयोजक शारीरिक शिक्षक बृजेश कुमार के साथ साथ विभिन्न जिलों के शिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य हरि लाल ने खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया एवं विभिन्न 17 जिले से आये सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा की खिलाड़ियों को पूरी खेल भावना से खेल खेलना है, खेल स्वस्थ जीवन का आधार है । कार्यक्रम के संयोजक जवाहर नवोदय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री बृजेश कुमार ने बताया कि इस संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 17 जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय की टीमें भाग ले रही हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि टेबल टेनिस, खोखो एवं रोप स्कीपिंग की प्रतियोगिता का आयोजन यहाँ किया जा रहा है, जिसके द्वारा क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए पटना अ संकुल के टीम चुनी जायेगी। इसमें अंडर- 14, अंडर-17 एवं अंडर-19 में खिलाड़ीयों का चयन होगा। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रति वर्ष खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन होता है। जवाहर नवोदय विद्यालय की शारिरीक शिक्षिका मनीषा देवी ने बताया कि संकुल स्तर पर सफल खिलाड़ी पटना अ संकुल की टीम से टेबल टेनिस, खोखो एवं रोप स्कीपिंग के विभिन्न जगहों पर आयोजित क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय के विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष खोखो, टेबल टेनिस तथा रोप स्कीपिंग तीन खेलों के आयोजन का अवसर मिला है खेल अनुशासन के साथ साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में मंच संचालन जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण के गणित शिक्षक अजय कुमार सक्सेना ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में जीव विज्ञान शिक्षक सह वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment