गुरु पूर्णिमा महा उत्सव के शुभ अवसर पर गुरुजियों के यहां भव्य कार्यक्रमों का आयोजन, शिष्यों ने लिया उत्साह पूर्वक अभय आशीर्वाद।

गुरु शिष्यों के बीच ऑटूट प्रेम प्रतीक के साथ मनाया गया भव्य तरीके से गुरु पूर्णिमा महोत्सव का पर्व।।
आपको बता दे की संपूर्ण देश प्रदेश सहित पन्ना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक गुरु पूर्णिमा महा उत्सव के पर्व की धूम उत्साह पूर्वक देखने में आई, क्योंकि सौभाग्यपूर्ण बात यह है कि गुरु पूर्णिमा छुट्टी के दिन रविवार को होने को लेकर गुरु शिष्यों के संबंध में और मिठास एवं समय से मनाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है इसलिए और भी गुरु पूर्णिमा भव्य तरीके से मनाई गई है
जिसको लेकर हमारे नगर सलेहा के जाने पहचाने बहुचर्चित एवं विद्वान वेदव्यास पंडित श्री शंखपांणीं जी गर्ग शास्त्री जी के यहां प्रातः काल से ही शिष्यों का आना-जाना शुरू हो गया, जहां रामचरितमानस प्रसंग के साथ भंडारे का पाया शिष्यों ने महाप्रसाद, देर शाम तक चलता रहा गुरु शिष्यों के बीच का कार्यक्रम, भव्य तरीके से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व दूर-दूर से आए शिष्यों ने लिया गुरु जी का भरपूर आशीर्वाद।।
*प्राइड इंडिया न्यूज से ब्यूरो अर पी वर्मन की खास रिपोर्ट*