विधिक सहायता क्लब के द्वारा जारी 2024 कार्यक्रम के तहत “जनसंख्या वृद्धि अभिशाप या वरदान “विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन

0 372

कुमार भास्कर
बेतिया। विधिक साक्षरता क्लब के तत्वाधान में विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,बेतिया में राकेश डिक्रूज( जिला
समन्वयक )के अध्यक्षता में विधिक सहायता क्लब के द्वारा जारी 2024 कार्यक्रम के तहत “जनसंख्या वृद्धि अभिशाप या वरदान “विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया!प्रतियोगिता में विद्यालय की विधिक साक्षरता क्लब के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।वर्ग दशम के माही सिंह ने कहा की एक तरफ जहां बढ़ती जनसंख्या के कारण भोजन ,पानी ,सड़क, बिजली, पर्यावरण, प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है और जनसंख्या वृद्धि स्वयं अनेक समस्याओं की जननी बनी हुई है ,इस पर रोक लगाने के लिए शिक्षा जागरूकता की जरूरत है ,साथ ही सरकार द्वारा ठोस कदम उठाने की भी जरूरत है। यदि सरकार बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर जनसंख्या के अनुरूप नीतियों को बनाएं।इस प्रतियोगिता में सिमरन कुमारी, चांदनी कुमारी ,भूपेंद्र शर्मा, विवेक कुमार अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया वही विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन, विद्यालय के नोडल शिक्षक अनिल कुमार ,सुनील राम तथा अन्य शिक्षक गण की उपस्थिति रही। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज का कहना है विश्व में जनसंख्या वृद्धि के तौर पर भारत दूसरे स्थान पर आता है और चीन प्रथम स्थान पर है वर्तमान समय में भारत की जनसंख्या विस्फोट की स्थिति में है इस प्रकार भिन्न-भिन्न अध्ययनों के अनुसार वर्ष 2025 तक भारत चीन को पीछे कर विश्व का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा ,इस तथ्य के बावजूद कि यहां जनसंख्या नीतियां, परिवार नियोजन और कल्याण कार्यक्रम सरकार ने शुरू किए हैं और प्रजनन दर में लगातार कमी भी आई है ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment