विश्वविद्यालय के लिए रैली निकाल कर छात्रों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा

सीधी जिले में छात्रों के द्वारा पिछले 5 वर्षों से लगातार विश्वविद्यालय की मांग चली आ रही हैं इसी कड़ी में जिले के छात्राओं द्वारा गांधी चौराहे से कलेक्ट्रेट चौराहे तक रैली निकालकर सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया है। छात्रों ने सांसद से कहा कि काफी पुराना सीधी जिला जो आदिवासी बाहुल्य है यहां एक विश्वविद्यालय का स्थापित होना अत्यंत आवश्यक है। छात्र संगठन का नेतृत्व कर रहे इंद्रलाल पटेल ने रीवा से सीधी की तुलना किया कि रीवा में तीसरी चौथी विश्वविद्यालय बनने जा रहा है,चार चार लां कॉलेज है, इंजीनियरिंग कॉलेज,मेडिकल कॉलेज,बीएड कॉलेज, बीएससी नर्सिंग,कृषि महाविद्यालय आदि है। वहीं रीवा जिले के दक्षिण पूर्व में स्थित सीधी जिले का हाल बेहाल है उपरोक्त रीवा जिला की संस्थानों में से एक भी सीधी जिले में आजादी के 75 वर्ष बाद भी नहीं है।

जो चिंता जनक है।सांसद महोदय ने छात्रों को पूर्णं आश्वासन दिया है कि आपकी बात रखेंगे और सीधी जिले में विश्वविद्यालय होना ही चाहिए। छात्रों ने यहां तक कहां कि जब तक विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं होता है हम लोगों की मांग लगातार जारी रहेगी।सांसद कहीं व्यस्त होने के कारण छात्र कलेक्ट्रेट प्रांगण में लगभग 5 घंटे धरने पर बैठे थे।

ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्रलाल,ज्योति पटेल,शिवम सिंह चौहान,रोहित प्रजापति,आदर्श गुप्ता,रोशनलाल यादव,बीरेंद्र कुमार पटेल,वंदना गुप्ता,प्रतिमा सिंह,आंचल पटेल,रोशनी पटेल,अंकित जायसवाल,विजय पटेल,सौरभ कुशवाहा,अंकुर सिंह,आयुष तिवारी,जीतेंद्र यादव,रामलाल पटेल,रोशनी द्विवेदी,अंकुश सोनी,अमित कुमार पटेल,नेश पटेल,मोहित सिंह,विवेक रजक,लवकुश पटेल,शिवसेवक कुशवाहा,दीपेन्द्र कुशवाहा,शिवेंद्र पटेल,शिवनी सिंह,खुशी सिंह,अतिश्वर पटेल,प्रमोद सिंह,धमेंद्र पटेल,प्रवीण पटेल, आदित्य सिंह,रामनिरंजन पटेल,अभय यादव,मेंदनीलाल साहू,धीरेन्द्र सिंह,रामप्रकाश पटेल,ओंकार पटेल,नीलेश पटेल,शिवम जायसवाल,शिवम रजक,प्रवीण कुमार यादव,एवं अन्य छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।