टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड और एनएचपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने सरकारी भवनों के लिए महत्वाकांक्षी सोलर पहल के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

· यह साझेदारी महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सरकारी भवनों के 100 प्रतिशत सौरकरण का समर्थन करेगी।
· केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रूफटॉप सौर परियोजनाओं को लागू करने के लिए रणनीतिक समझौता।
राष्ट्रीय, 18 जुलाई, 2024 – भारत के अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी और टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की एक सहायक कंपनी, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) ने केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स (RTS Projects) की स्थापना का नेतृत्व करने के लिए एनएचपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (NHPC-REL) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत दिसंबर 2025 तक सरकारी भवनों का 100% सौरकरण करना इस पहल का लक्ष्य है।
दो प्रभावशाली कंपनियों के बीच की यह साझेदारी सरकारी भवनों की छतों की अभी तक इस्तेमाल में न लायी गयी क्षमता का उपयोग करके भारत के ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तन का समर्थन करने के लिए तैयार है, जिससे एक स्वच्छ और हरित भविष्य को बढ़ावा मिलेगा। समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर 17 जुलाई, 2024 को फरीदाबाद में एनएचपीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स में टीपीआरईएल के सीईओ और एमडी श्री दीपेश नंदा और एनएचपीसी-आरईएल के सीईओ श्री एसपी राठौर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर श्री आर.पी. गोयल, सीएमडी, श्री आर.के. चौधरी, डायरेक्टर (टेक्निकल) और डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स) के प्रभारी, श्री उत्तम लाल, डायरेक्टर (पर्सोनेल), श्री वी.आर. श्रीवास्तव, एनएचपीसी के ईडी (आरईजीएच), टीपीआरईएल से श्री भावेश भयानी और श्री विक्रांत धनकर उपस्थित थे।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने आरटीएस परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एनएचपीसी लिमिटेड को योजना कार्यान्वयन भागीदार (एसआईपी) के रूप में नियुक्त किया है, जिसे इसकी संपूर्ण मालिकी की सहायक कंपनी एनएचपीसी-आरईएल द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। सौर ऊर्जा क्षेत्र की एक अग्रणी कंपनी टीपीआरईएल इन परियोजनाओं को निर्बाध और समय पर पूरा करने में कुशल है।
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के सीईओ और एमडी श्री दीपेश नंदा ने बताया, “हम भारत भर में सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से संचालित करने के इस महत्वपूर्ण कार्य में एनएचपीसी-आरईएल के साथ हाथ मिलाकर बहुत खुश हैं। यह सहयोग स्थायी और हरित ऊर्जा भविष्य के हमारे साझा दृष्टिकोण में एक बड़ा कदम है। हमें पूरा भरोसा है कि अपनी संयुक्त शक्तियों का लाभ उठाकर, हम 2025 तक 100% सौर ऊर्जा के अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। देश में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए यह एक बेंचमार्क बनेगा।”
एनएचपीसी के सीएमडी श्री आर. पी. गोयल ने कहा, “टाटा पावर रिन्यूएबल्स के साथ साझेदारी भारत में अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने के हमारे मिशन से पूरी तरह से अनुरूप है। यह पहल न केवल हमें अपने सौर ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगी, बल्कि सरकारी भवनों के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। हम आशा करते हैं कि यह सहयोग सफल होगा और अधिक टिकाऊ ऊर्जा समाधानों का मार्ग प्रशस्त करेगा।”
यह साझेदारी अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में स्थिरता और नवाचार के लिए दोनों सहयोगियों की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अपनी ताकतों को मिलाकर, टीपीआरईएल और एनएचपीसी-आरईएल भारत के अक्षय ऊर्जा उद्देश्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए तैयार हैं। यह साझेदारी उद्योग में भविष्य के प्रयासों के लिए नए मानक स्थापित करेगी।