थाना लौर पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल लेकर घूमते पकड़े गए नाबालिग के विरुद्ध कार्यवाही की गई

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
शिवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
श्रीमान पुलिस अधीक्षक मऊगंज श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनुराग पाण्डेय व एसडीओपी मऊगंज सुश्री अंकिता सूल्या के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लौर जगदीश सिह ठाकुर एवं स्टाफ के
दिनाँक 17.7.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नंईगढी रोड में परगा मोड में रोड किनारे एक नाबालिग पिस्टल लेकर घूम रहा है , प्राप्त मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना लौर द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी गई, जहाँ संदेही नाबालिक दस्तयाब हुआ, संदेही की तलाशी दौरान उसके कमर में शर्ट के नीचे छिपाकर रखी हुई एक लोहे की 32 एम एम पिस्टल बरामद की गई, पूँछताँछ की गई तो थाना नंईगढी ग्राम जिलेहढी के शिंवाचल सिंह द्वारा देना बताया, अपचारी बालक को मौके से गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए एक नग 32 एम एम लोहे की पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतूस की जप्ती की जाकर अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध का पँजीयन कर विवेचना मे लिया गया, बाद अपचारी बालक को माननीय बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
**बरामद मशरूका**- 1- एक नग 32 एम एम लोहे की देशी पिस्टल कुल कीमती 5000/- रुपए।
2- एक नग जिंदा कारतूस कुल कीमती 100/- रुपए।
**गिरफ्तार आरोपीः- एक अपचारी बालसराहनीय भूमिका जगदीश ठाकुर थाना प्रभारी, प्र आर तौशीब खान, आर.आरक्षक अखिल सिंह, अरुणेन्द्र सिंह, आर. देवेश, शुभाँक सिंह।