सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा से मिला, भारत स्काउट गाइड का शिष्ट मंडल

सीधी। भारत स्काउट गाइड का शिष्ट मंडल लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा से मिलकर अभिनंदन किया एवं जिले में चल रही स्काउटिंग की गतिविधियों, भवन निर्माण भूमिपूजन अतिथि आगमन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा की।
चर्चा के दौरान सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि स्काउटिंग राष्ट्र भक्ति एवं समाज जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर विद्यार्थी को स्काउटिंग से जुड़ना चाहिए। जिले में स्काउटिंग को बढ़ावा देने के लिए संसद के रूप में मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूं, जिसका शिष्ट मंडल ने विशिष्ट कलेप्स के द्वारा अभिनंदन किया।

स्काउट गाइड के शिष्ट मंडल में भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष डॉ अजय मिश्रा, संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे, जिला आयुक्त डॉ श्वेता सिंह, सचिव हरिशंकर पांडे, संयुक्त सचिव श्रीमती शशि गौतम सहित स्काउट एवं गाइड शामिल रहे।
सादर प्रकाशनार्थ