मरघट में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिये ग्रामीणो ने जवा तहसीलदार को दिया गया आवेदन,न हुयी कोई कार्यवाही।

ग्रामीणों में आक्रोश
प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
शिवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
जवा/ जवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत उपरवार के कल्याणपुर 55 की आराजी नंबर 141/1 रकवा 0.554 हेक्टेयर जो मध्यप्रदेश शासन में दर्ज है। जिसमे 141/1/0.554 हेक्टर आबादी के नाम एवं 141/2/0.40 हेक्टेयर मरघट में दर्ज है। परन्तु गांव के ही लोगो द्वारा 20 दिन पूर्व कब्जा कर लिया गया। जिसके अतिक्रमण को हटाने एवं कार्यवाही करने के लिए 02/07/24 को जवा तहसीलदार को आवेदन दिया गया था जिसमे तहसीलदार ने 11/07/24 को जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश भी दिए थे परंतु आज दिनांक 15/07/2024 तक न ही पटवारी और न ही आरआई द्वारा कोई जांच की गई न ही कोई कार्यवाही की गई। जिस कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश दिख रहा है। मरघट में अतिक्रमण किये जाने से पूर्व सरपंच राजनारायण यादव, प्रवीण सिंह भौठी, श्यामलाल कोल, योगेंद्र पूर्व सरपंच,हीरालाल कोल, मनीष कोरी धानू कोल सहित कई ग्रामीणों ने जवा तहसीलदार को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।