Breaking News

विश्वविद्यालय स्थापना हेतु रैली निकालकर सांसद को ज्ञापन सौंपेंगे: छात्र

0 479


सीधी जिले में विश्वविद्यालय की मांग छात्रों द्वारा लंबे समय से चली आ रही है इसी मांग को लेकर नव निर्वाचित सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा से संवाद करेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे उक्त कार्यक्रम 20 जुलाई शनिवार को सुबह 10 बजे रैली गांधी चौराहा से लेकर अंबेडकर चौराहा सीधी तक निकालने के बाद करेंगे।छात्रों ने सांसद से मिलने का समय लिया है। ज्ञात हो कि इस मांग को लेकर पूर्व सांसद श्रीमती रीति पाठक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मा अजय प्रताप सिंह ने लोकसभा से लेकर अन्य कई जगह बात रखी है। इस मांग को जिला अधिवक्ता संघ सीधी समेत कई संगठनों ने समर्थन किया है।उक्त कार्यक्रम की जानकारी संजय गांधी कॉलेज के छात्र शिवम सिंह चौहान,सुमित पटेल,रोहित,बीरेंद्र एवं मुस्कान द्विवेदी ने दिया है वहीं छात्र संगठन का नेतृत्व कर रहे छात्र इन्द्रलाल पटेल एवं छात्रा ज्योति ने छात्रों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अपील किया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment