चलती तूफान वाहन की छत से गिरा यात्री, गंभीर रूप से घायल जबलपुर रेफर
चलती तूफान वाहन की छत से गिरा यात्री, गंभीर रूप से घायल जबलपुर रेफर
जिला ब्यूरोसीताराम यादव
डिंडोरी। समनापुर थाना अंतर्गत निघौरी गांव के नजदीक गुरुवार शाम लगभग 4:00 बजे तूफान वाहन चालक की लापरवाही के कारण छत में सवार यात्री गिर गया जिसे दुर्घटना में गंभीर चोट आई है। घायल अवस्था में उसे स्वास्थ केंद्र अमरपुर में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया लेकिन घायल की तबीयत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही पिता बैगा लाल यादव के मृत्यु हो गई,व अपना दम तोड़ दिया।अस्पताल चौकी पुलिस को दिए कथन में नरेश कुमार पिता बैगा लाल यादव निवासी सारंगपुर ने बतलाया कि पिता बैगा लाल यादव भानपुर बाजार से तूफान वाहन क्रमांक सी जी 04 एचडी 8346 से छत में बैठकर सारंगपुर गांव जा रहे थे इसी दौरान निघौरी घाट में वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तभी छत में सवार पिता जमीन में गिरकर घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उसे फोन पर सूचना दी तब वह मौके पर पहुंचा तो पिता बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे जिसे निजी वाहन से स्वास्थ केंद्र अमरपुर लाया गया।