मधुबनी में कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, वज्रपात से 5 की मौत, 6 लोग झुलसे

0 321

 

बिहार : मधुबनी में मानसून की फुहार पड़ते ही मुसीबतें भी बरसने लगीं, वज्रपात के चलते मधुबनी में 5 लोगों की असमय मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बा दें कि गुरुवार से जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए वज्रपात से 5 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं, घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।फुलपरास अनुमंडल के बथनाहा गांव और धरहारा में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हुई है, जबकी चार व्यक्ति घायल हुए हैं, सभी घायलों को खुटौना पीएससी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया हैं, वज्रपात की चपेट में आने वाले लोग खेती कार्य में जुटे थे। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment