एक दिन पहले किराए पर रहने आए पूरे परिवार की हत्या, तीन की लाश घर में, चौथी लाश रेलवे ट्रैक

0 456

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट

सतना मध्य प्रदेश के सतना शहर से मां और दो बच्चों की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक यहां नजीराबाद इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। मरने वालों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
कमरे में मां और 2 बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। वहीं पुलिस को चौथा शव एक युवक भी मिला है। पुलिस को युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।

एक दिन पहले ही किराए पर लिया था मकान*श

जानकारी मिली है कि सतना के ही ग्राम तिघरा से ये परिवार यहां नजीराबाद में किराए के घर में रहने के लिए आया था। परिवार ने नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास किसी प्रजापति के घर पर कमरा किराए पर लिया था।
मामला संदिग्‍ध है
मौके पर पहुंचे एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्‍ध है। हर बिंदु को ध्‍यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपियों ने धारदार हथियार से चारों की हत्‍या की है। संगीता चौधरी के साथ ही उसके दो बेटों निखिल और ऋषभ चौधरी को भी मौत के घाट उतार दिया गया है। पति राकेश चौधरी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था।
सतना में रहकर मजदूरी करता था पति राकेश
सतना के पास ग्राम तिघरा के रहने वाले राकेश चौधरी सतना में रहकर मजदूरी करके परिवार का भरण- पोषण करता था। मंगलवार 9 जून को ही यह परिवार नजीराबाद में रहने के लिए आया था। एसपी आशुतोष गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। मौत का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस जांच कर रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment