मनगवा विधायक का अपने विधानसभा में भ्रमण लोगों से मिलकर सुन रहे समस्या तत्काल अधिकारियों को कर रहे निर्देशि

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
मनगवॉं 73 क्षेत्र भ्रमण जनसम्पर्क के दौरान विगत दिनों विधायक मनगवॉं 73 इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति पहुंचे थे ग्राम पंचायत दुबहई कला मालती कोल के निज निवास पर जिनके दोनों पैर एक दुर्घटना में घुटनों के ऊपर से कट गये थे और कुछ दिन पहले ही मालती कोल के पति का देहावसान हो गया था। विधायक इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति ने मालती कोल की गरीबी, टूटे हुए घर और असहाय पीड़ित परिवार की परिस्थिति को देखते हुए ग्राउंड जीरो पर ही हैंडपंप खनन हेतु आश्वासन देकर गये थे कि भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं से पीड़ित परिवार को जोड़ने का काम करेंगे और मालती कोल के लिये जो दोनों पैरों से असहाय थी पेयजल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। दिनांक 30 जून 2024 को मालती कोल के यहाँ पर विधायक मनगवां ने बोरिंग वाली गाड़ी भेज दी और आनन फानन में बोरिंग कर दिया गया है शीघ्र ही हैंडपंप की मशीन लगने से आदिवासी बस्ती के सभी लोगों को सुलभता से पेयजल उपलब्ध होगा।ग्राम दुबहई के केडी शुक्ला जिला पंचायत सदस्य, संतोष पांडेय, हीरामणि मिश्रा, दुर्जन प्रजापति, भीमसेन कोल सहित बस्ती के सभी लोगों ने विधायक मनगवां 73 इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति के इस निर्णय के प्रति अति प्रसन्न हैं।