जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता की त्वरित कार्यवाही

0 300

 

आज दिनांक 09.07.2024 को जनसुनवाई के दौरान शिकायत लेकर उपस्थित हुई महिला (काल्पनिक नाम) मुन्नी ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया है और उसके 17 माह के बच्चे को उससे छीन लिया है। महिला का करुण विलाप सुनते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा तुरंत ही कार्यवाही करते हुए महिला थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि तत्काल आवेदिका (काल्पनिक नाम) मुन्नी के पति को बच्चे सहित महिला थाना में बुलवाएं और बच्चे को उसकी मां के संरक्षण में दिलवाया जाना सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना ने की त्वरित कार्यवाही :

पुलिस अधीक्षक महोदय का निर्देश मिलते ही महिला थाना प्रभारी श्रीमती प्रियंका शर्मा द्वारा तुरंत ही एक्शन लिया गया और आवेदिका (काल्पनिक नाम) मुन्नी के पति को बच्चे सहित महिला थाना बुलाया गया, जहां पर दुधमुंहे बच्चे को उसकी मां के संरक्षण में दिलवाया गया। साथ ही उसके पति एवं ससुराल पक्ष की काउंसलिंग की जा रही है। आगामी शनिवार को महिला थाना में आयोजित जन चेतना परामर्श शिविर में आवेदिका (काल्पनिक नाम) मुन्नी और उसके ससुराल पक्ष के लोगों को उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया है।

इस प्रकार महज तीन से चार घंटे के अंदर आवेदिका के 17 माह के दुधमुंहे बच्चे को उसकी मां के संरक्षण में दिलवाया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment