शाला त्यागी, शाला से बाहर एवं पलायन बच्चों के लिए हॉस्टल संचालित

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान 6264877120
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सीधी के हास्टल में होगा संचालित, प्रवेश के लिए करें संपर्क
जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र ने जानकारी देकर बताया है कि भारत शासन की पीएबी की बैठक दिनांक 07.05.2023 द्वारा सत्र 2023-24 की वार्षिक कार्य योजना अनुसार छात्रावासों के संचालन की सहमति प्रदान की गई है। सीधी जिले के लिए स्वीकृत बालक छात्रावास का संचालन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सीधी के हास्टल में किया जाना है।
प्रवेश के मापदण्ड
कक्षा 5वीं उत्तीर्ण ऐसे बालक छात्र जो शाला त्यागी, शाला से बाहर एवं पलायन, अप्रवेशी, बेघर, अनाथ, सिंगल पेरेन्टस एवं दिव्यांग है ऐसे समस्त बालकों को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिया जायेगा। ऐसे ग्राम जहां 3 किलोमीटर की परिधि में कोई माध्यमिक एवं 5 किलोमीटर की परिधि में हाई स्कूल/हा.से. शाला उपलब्ध नहीं है जिसके कारण छात्र ने पढ़ाई छोड़ दी है। विशेष आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र में दर्ज ऐसे बालक जो कक्षा 5वीं की योग्यता रखते हो उन्हे उक्त छात्रावास में प्रवेश दिया जायेगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति की ऐसे आश्रम शालाएं जो प्राथमिक स्तर की है उन आश्रम शालाओं के 5वीं उत्तीर्ण होने वाले बालकों को 6वीं में प्रवेश दिया जायेगा। स्थानीय बालकों को छात्रावास में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। पी.एम.केयर/विशेष सहायता हेतु चिन्हित बालकों को आवश्यकतानुसार छात्रावास में प्रवेश दिया जायेगा। उपरोक्त प्राथमिकता क्रम के आधार पर अगर सीट रिक्त रह जाती है तो अन्य जरूरत मंद 5वीं पास अध्ययनरत बालकों के प्रवेश हेतु विचार किया जावेगा। प्रवेश हेतु प्रवेश फार्म 15 जून 2024 से जिला शिक्षा केन्द्र व सभी बी.आर.सी.सी. कार्यालय में उपलब्ध है। प्रवेशित बालकों को नजदीकी विद्यालय जैसे हाई स्कूल कोतर कला, माध्यमिक विद्यालय अमहा में अध्ययन करने की सुविधा रहेगी। ध्यान रहे सभी प्रवेशित बालकों के रहने, खाने पाठ्य पुस्तक, गणवेश आदि की सुविधा मुफ्त रहेगी।
उन्होने विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक समस्त जनपद शिक्षा केन्द्र को निर्देशित किया है कि अपने विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत समस्त जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों को छात्रावास संचालन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अवगत कराते हुए प्रवेश हेतु पात्रता एवं प्राथमिकता भी सभी जनप्रतिनिधिगण को बतावें और स्वयं इस तरह के बच्चों का समस्त प्रधानाध्यापकों, समस्त जनशिक्षकों व समस्त एस.एम.सी. अध्यक्ष व सदस्यों के माध्यम से सघन सर्वे कराकर पात्र बालकों को छात्रावास मे अभिभावकों के सहमति के आधार पर प्रवेश दिलाएं।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)