Breaking News

सीएफटी भवन गोन्ता में नप. कार्यालय डभौरा लगाने की कलेक्टर रीवा से की गई मांग।

0 351

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट

डभौरा/ जवा तहसील अंतर्गत डभौरा नगरपरिषद कार्यालय जो प्राइवेट बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा है जिसे लेकर काफी समय समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष रामकिशोर आदिवासी ने कई बार डभौरा सीएमओ को आवेदन और जवा तहसीलदार को ज्ञापन दिया जा चुका है कि उक्त कार्यालय को सीएफटी भवन में शिफ्ट किया जाय। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई। जिसके लिए समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष रामकिशोर आदिवासी ने जिला कलेक्टर रीवा क़ो एक आवेदन देकर मांग की है कार्यालय को सीएफटी भवन गोन्ता में शिफ्ट किया जाय। उन्होंने नगरपरिषद डभौरा के सीएमओ और अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि निजी लोगो क़ो लाभ पहुंचाने के लिए किराए के मकान से कार्यालय चलाया जा रहा है साल मे दो बार कार्यालय बदले गए जिसका विरोध सीएमओ डभौरा क़ो आवेदन देकर सरकारी भवन मे कार्यालय लगाने के लिए मांग की जा चुकी है सपा अध्यक्ष ने कहा की सीएफटी भवन के पास ही पुलिस अनुविभागीय कार्यलय है और आदिवासी बालक छात्रावास है सपा नेता ने जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुऐ लाखो रुपये किराया में सरकार का अपब्य बचाने की मांग की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment