पंचायतों की फोटायुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण करने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त

0 2,543

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान6264877120

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2024 हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा आदेश जारी कर म.प्र. पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम-14 में उपनियम 2 एवं नियम 9 (2) के अंतर्गत पंचायतों की फोटायुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण किये जाने हेतु अधिकारियों को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उनके सहयोग के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नियम 2 ख के अंतर्गत अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।

जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत सीधी के लिए नीलेश कुमार शर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोपद बनास को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा जान्हवी शुक्ला प्र. तहसीलदार गोपद बनास एवं निवेदिता त्रिपाठी प्र. नायब तहसीलदार गोपद बनास को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत सिहावल के लिए आर.पी. त्रिपाठी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहावल को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा साक्षी गौतम प्र. तहसीलदार तहसील सिहावल एवं दिनेश तिवारी प्र. नायब तहसीलदार सिहावल को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के लिए शैलेश द्विवेदी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चुरहट को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नितिन कुमार झोड तहसीलदार रामपुर नैकिन एवं सुदामा प्रसाद कोल प्र. नायब तहसीलदार रामपुर नैकिन को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद पंचायत मझौली के लिए आर.पी. त्रिपाठी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा दशरथ सिंह प्र. तहसीलदार तहसील मझौली एवं बाल्मीक प्रसाद साकेत नायब तहसीलदार मझौली को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जनपद पंचायत कुसमी के लिए एस.पी. मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा राजेश पारस प्र. तहसीलदार कुसमी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा समस्त जनपद पंचायत हेतु अपर कलेक्टर जिला सीधी को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

समस्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में कार्य करेंगे। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की अधिकारिकता रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सौंपे गये पंचायतों के लिये ही होगी। आवंटित ग्राम पंचायत के मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विहित प्रावधानों के अनुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किये जाने हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उत्तरदायी होंगे।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment